वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘वज़ुखाना’ क्षेत्र को छोड़कर परिसर की कड़ी सुरक्षा के बीच वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी है। आज सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम मस्जिद परिसर पहुंची और सर्वे शुरू किया। मस्जिद परिसर के बाहर मौजूद याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा कि यह हमारे लिए हिंदू समुदाय और करोड़ों हिंदुओं के लिए एक बहुत ही गौरवशाली क्षण है। सर्वेक्षण ही इस ज्ञानवापी मुद्दे का एकमात्र संभावित समाधान है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची। आज ASI ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण शुरू करेगी। pic.twitter.com/l5S16iR9LH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि आज ज्ञानवापी सर्वे होगा, ये हमारे लिए अच्छी बात है। सर्वेक्षण सुबह 7 बजे शुरू होगा, कब तक चलेगा, कह नहीं सकते। फिलहाल, एएसआई की टीम सभी जरूरी उपकरणों के साथ मस्जिद परिसर में मौजूद है।









