रायपुर। विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज रायपुर के *शा. निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरूनानक चौक रायपुर, में छत्तीसगढ़ के अधिकार मित्रों के द्वारा गया। जिसमें प्रतिभागी बालकों को नालसा की डॉन योजना 2025 के संबंध में जानकारी दी गयी ।
अधिकार मित्र लता पाल ने बताया कि डॉन योजना 2025 – इस योजना के तहत नशा पीड़ितों, उनके परिवारों और इस समस्या से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता व सलाह प्रदान करना है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ समाज, युवाओं, बच्चों और उनके परिवारों को जागरूक करना है। नशा पीड़ितों की पहचान करना, उनका उपचार करवाना और नशा मुक्ति के बाद उन्हें फिर से मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुनर्वास एवं परामर्श की सुविधा देना है।
इसके साथ ही यातायात सुरक्षा”*: मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा की अनिवार्यता और दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे के कानूनी प्रावधानों को समझाया गया। नालसा आशा (ASHA) अभियान: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 2025 के तहत माता-पिता को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों के सम्बन्ध में भी व्यापक जानकारी दी गई। उक्त जानकारी के साथ-साथ हेल्प लाइन की जानकारी भी दी गई जो निम्नानुसार है –
नालसा हेल्प लाईन 15100, साइबर हेल्प लाइन 1930, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 दी गई। आज के इस कार्यक्रम में लता पाल, डिलेश पटेल, साक्षी साहू आदि उपस्थित रहे।







