रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 19 नवंबर को रायपुर के अधिकार मित्रों के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला राम नगर में किया गया। जिसमें प्रतिभागी बालकों को नालसा की डॉन योजना 2025 के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
लता पाल अधिकार मित्र ने बताया कि डॉन योजना 2025 के तहत नशा पीड़ितों, उनके परिवारों और इस समस्या से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता व सलाह प्रदान करता है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ समाज, युवाओं, बच्चों और उनके परिवारों को जागरूक करना, नशा पीड़ितों की पहचान करना, उनका उपचार करवाना और नशा मुक्ति के बाद उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुनर्वास एवं परामर्श की सुविधा देना है। उक्त जानकारी के साथ-साथ हेल्प लाइन की जानकारी भी दी गई है जो त्वरित रूप से आपका हेल्प करती है। नालसा हेल्प लाईन 15100 ,साइबर हेल्प लाइन 1930, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 है।
आज के इस कार्यक्रम में शासकीय गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला राम नगर में 90 बच्चों को सरलतापूर्वक उनके अधिकारों और नशा से दूर रहने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल से समस्त स्टाफ सहित अधिकार मित्र लता पाल, डिलेश पटेल, साक्षी साहू आदि उपस्थित रहे।







