अमलेश्वर। छत्तीसगढ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ एवं योग लंगर समिति भिलाई के संयक्त तत्वावधान में परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती की स्मृति में सातवीं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एमएस ऑर्थो एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानवेंद्र जंघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसाल नगर निगम के सभापति श्री केशव बंछोर उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में राज्य के अलग – अलग जिलों से 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पाटन के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सब जूनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल योग में अनन्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया 5+9 आयु वर्ग में बालक ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में केशव सिंह सपहा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 15+20 आयु वर्ग में बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में अंतरा साहूं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।(14+19) आयु वर्ग में और ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त किया कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और बालिका सीनियर 19+27 आयु वर्ग में भूमिका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जिसमे 4खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी) डॉ.अनिता साहू,योग गुरु श्री तुलाराम वर्मा,लालराम वर्मा,खिलेन्द्र साहू भारत लाल ताम्रकार,संतोष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।





