अमलेश्वर /दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत बेलौदी एनीकेट पर शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे एक अधेड़ व्यक्ति नदी में कूद गया। उसे नदी में डूबे देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी शमित मिश्रा ने बताया कि नदी में डूबने वाला व्यक्ति 54 वर्षीय जगदीश यादव है जो जवाहर नगर भिलाई निवासी है। डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची थी और दिनभर जगदीश यादव की खोज करती रही परंतु शाम तक सफलता नहीं मिली। शनिवार के सुबह फिर से टीम खोज में लगाई जाएगी।





