अमलेश्वर। दुर्ग। पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184 ,106 ( 1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश साहू 33 वर्ष पिता मनहरण साहू निवासी ग्राम रसमड़ा चौकी अंजोरा 9 अक्टूबर को महावीर चौक रसमड़ा से पैदल अपने घर जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रकाश साहू को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से रेफर कर उसे आरोग्यम अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 19 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





