सांकरा।अमलेश्वर। ग्राम सांकरा में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे दशहरा मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी और रामलीला के साथ दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
ग्राम सांकरा में विगत कई वर्षों से दशहरा उत्सव की परंपरा उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निभाई जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। रावण दहन के साथ होने वाली आतिशबाजी और रामलीला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
कार्यक्रम में युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा हनुमान पाठ किए जाने की भी जानकारी दी गई है। धार्मिक आस्था और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।





