अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह में कल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा कार्यक्रम स्थानीय मंडली द्वारा श्रीराम लीला नाट्य मंडली द्वारा कबीर चौक दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमे स्थानीय ग्राम समाज का विशेष सहयोग रहता है ,उक्त कार्यक्रम संध्या 5 बजे से आरंभ होगा जो लगातार 3 घण्टे तक निरंतर रूप से चलता है जिसमे मंडली के कलाकारों द्वारा पूरे समर्पण भावना से किरदार निभाया जाता रहा है दशहरा मैदान में कुम्भकर्ण वध ,मेघनाथ वध एवं मुख्य रूप से रावण वध लीला की शानदार प्रस्तुति होती है।राम दल में मुख्य किरदार नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू श्रीराम जी का अभिनय करेंगे साथ ही हरि साहू लक्ष्मण, प्रहलाद साहू हनुमानजी,मनोहर यादव विभीषण, पोषण निर्मलकर जामवंत,मंशा निर्मलकर अंगद,मिथलेश साहू वानर सेना इसी प्रकार से रावण दल में वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव दशानन का किरदार निभाते नजर आएंगे,योगेश यादव कुम्भकर्ण, कमलेश यादव मेघनाद, राजेंद्र मेश्राम मुख्य सैनिक इसके अतिरिक्त व्यास पक्ष में मंडली के संचालक गजानंद साहू व अध्यक्ष घासीराम यादव सहयोग करेंगे व संगीत पक्ष में योगेश साहू,रघुनाथ यादव,मुकुंद साहू,गणेश साहू,जुगनू साहू,पंकज साहू साथ देंगे उक्त कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ कलाकारों एवं स्थानीय ग्राम समाज के प्रमुखों का भी मुख्य रूप से विशेष योगदान रहता है।
नगर वासियों के लिए दशहरा मैदान पर कार्यक्रम देखना विशेष हो जाता है क्योंकि दो पुराने बचपन के घनिष्ठ मित्र डोमन यादव औऱ ओमप्रकाश साहू, जो अभी वर्तमान में दोनों नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सक्रिय जनप्रतिनिधियों में से एक है ,ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष है तो डोमन यादव वार्ड 8 पार्षद है दर्शकों द्वारा दोनो को मुख्य किरदारों में एक दूसरे के विरुद्ध वार्तालाप एवं युद्व करते देखना अत्यंत रोचक व दर्शनीय होता है श्रीराम लीला नाट्य मंडली के सभी युवा साथियों को दशहरा मैदान का कार्यक्रम करते हुए निरंतर रूप से लगभग 22 वर्ष हो गए हैं जबकि पूर्व में मंडली के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा लगातार यह कार्यक्रम विगत 40 वर्षों से किया जा रहा था ,समस्त नगरवासियों को पिछले 62 वर्षों से नगर में भव्य दशहरा कार्यक्रम देखने को लगातार मिल रहा है,कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय नगर के अलावा अन्य ग्रामो व शहरों से भी लोग बड़े चाव से देखने के लिए प्रतिवर्ष आते हैं ,लगातार दर्शकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।आज के युग मे हम देखते हैं कि युवा वर्ग जहां बुरे लतो में लिप्त होते जा रहे हैं नशाओ में डूब रहे हैं जिसको हम आये दिन समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में पड़ते व देखते हैं ऐसे में जहां नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह के इन युवाओं द्वारा जो धार्मिक भावनाओं को आत्मसात कर अपने दैनिक क्रियाकलापों को पूर्ण कर समाज हित मे एक संदेश युवाओं को दे रहे हैं जो कि सराहनीय कार्य है।





