रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़के ने बाथरूम में नहाते समय 4 लड़कियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाया और उसे अपने 2 दोस्तों को भेज दिया। पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है जहां एक पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह नहा रही थी तब लक्की तंगील ने चोरी – छीपे अपने मोबाइल पर वीडियो बनाया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने लक्की का मोबाइल चेक किया तो इस दौरान उसने अपने साथ-साथ मोहल्ले की तीन बाकी लड़कियों के नहाते समय के वीडियो भी बनए थे जो मोबाइल में मिले। ये वीडियो एक नाबालिग ने बनाए थे और अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे थे। शिकायत के आधार पर गोल बाजार पुलिस ने बीएनएस की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग और उसके दोनों दोस्तों का पता लगाकर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21), दोनों निवासी शास्त्री मार्केट क्षेत्र, रायपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।





