अमलेश्वर। दुर्ग। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल मजदूर राहुल निषाद को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है वहीं मृतक मनोहर यादव निवासी लोरमी के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को तेज बारिश व बिजली कड़कने के दौरान दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक पुलगांव थाना अंतर्गत तीन मजदूर महेश कॉलोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन कॉलोनी में कार्य कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक मजदूर को शरीर में कंपन आ गया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मनोहर यादव को मृत घोषित कर दिया गया।







