अमलेश्वर। सांकरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं माताओं की गोदभराई का आयोजन किया गया। साथ ही सुपोषित बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य ही मजबूत समाज की नींव है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में दर्शिका शास्त्री पर्यवेक्षक, सुनीता साहू महामंत्री ,पदमनी साहू उपाध्यक्ष ,लक्ष्मी सिंगौर, कविता सिंगौरपंच ,कामता सिंगौर, संतोष सिंगौर, चन्द्रभागा चंद्राकर, लता सिंगौर, त्रिवेणी चंद्राकर, उर्वसी तुरकाने सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।







