अमलेश्वर। झीट। अवैध शराब पर अमलेश्वर पुलिस ने लगातार कार्यवाही करते हुये ग्राम झीट में अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री करते आरोपी के पास से 30 पौवा शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 3,550 रुपये की सामग्री जप्त की है। आबकारी एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मो. तारिक टी आई अमलेश्वर थाना ने बताया कि ग्राम झीट में बढ़ती नशाखोरी एवं अवैध शराब बिक्री को लेकर कल ही ग्राम के सरपंच और ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर योजनबद्ध ढंग से अवैध शराब बेचने वाले को पकड़ा गया। जिसके पास से 30 पौवा देशी मदिरा बरामद की गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झीट निवासी बसंत कुमार सिन्हा द्वारा अपने गांव में अवैध रूप से मदिरा बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु अमलेश्वर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग को पकड़ा गया।जिसके पास से तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3,000 रुपये तथा मदिरा बिक्री रकम 550 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
बताया जाता है कि उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने अवैध शराब के मामले में तत्काल कार्यवाही की।
दुर्ग पुलिस की अपील- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।







