अमलेश्वर। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई,इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुख एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद डोमन यादव,एल्डरमैन रामाधार साहू,ग्राम अध्यक्ष चैन सिंह साहू,स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष भागीराम साहू,उपाध्यक्ष संत राम साहू,अखाड़ा समिति के संचालक देवप्रसाद साहू,कबड्डी समिति के अध्यक्ष पन्नाराम साहू, उपाध्यक्ष आशाराम साहू ,जुगनू साहू,रमेश यादव,कौशल यादव ,मोना साहू,,दीपक साहू,सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए उनकी प्रतिभा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।







