अमलेश्वर। अमलेश्वर मंडल कांग्रेस द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत भोथली में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन किया गया तथा उनके त्याग, सादगी और देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अमलेश्वर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र साहू सहित अमृत सिंह राजपूत, पार्षद हेमलाल साहू, अहेंद्र चेलक, विकास वर्मा, प्रवीण डे, सुनील सिंह, विशाल सिंह, विश्वा निषाद, किशन निषाद, शैलेन्द्र निषाद, तोरण साहू, गोविंदा निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







