अमलेश्वर। 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर तीसरी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, अमलेश्वर द्वारा खारून नदी के किनारे फैली गंदगी की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।
श्रीमती मेघा टेंभुरकर, सेनानी, तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सहायक सेनानी श्री संजय दीवान सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा श्रमदान कर नदी तट पर फैली गंदगी एवं कचरे की सफाई की।
इस अभियान का उद्देश्य नदी तट को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छता के महत्व का संदेश प्रसारित करना रहा। अभियान के माध्यम से सभी को अपने आसपास के परिवेश एवं प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।







