अमलेश्वर। दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ा गया है, जबकि 3 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विमल कुमार ताम्रकार 52 वर्ष, निवासी तमेर पारा ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समोदा नदी रोड स्थित उनके खेत के गोदाम में सिविल ठेकेदारी का सामान रखा था। 28 सितंबर की रात 11:38 बजे मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि दिखने पर वे रात करीब 12:25 बजे गोदाम पहुंचे। वहां कुछ लोग सामान चोरी कर ले जा रहे थे। रोकने पर एक आरोपी ने लोहे के पाइप से उनके बाएं पैर में चोट पहुंचाई और सभी फरार हो गए थे।
जांच में पुलिस ने लोकेश चंद्राकर और भगवंत देशमुख को हिरासत में लिया। पूछताछ में अन्य आरोपियों की पहचान हुई और पता चला कि चोरी का माल कबाड़ी को बेचा गया है।+ये आरोपी किए गए हैं गिरफ्तार –
इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकेश चंद्राकर (18 वर्ष 10 माह), समोदा
भगवंत देशमुख (22 वर्ष), समोदा
ताकेश देशमुख (26 वर्ष), मूल बालोद, वर्तमान समोदा
योगेश निषाद उर्फ बाऊ (20 वर्ष), समोदा
पिलेश्वर उर्फ प्रवीण देशमुख (18 वर्ष 8 माह), समोदा
तथा कबाड़ी अनुप मिश्रा उर्फ राजू (43 वर्ष), सिरसा खुर्द को गिरफ्तार किया है।
तीन नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं आरोपी वासु निषाद और गिरवर यादव फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
+यह सामग्री की गई जब्त..
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.5 एच पी मोटर पंप, 1 एच पी कंक्रीट वाइब्रेटर, 3.5 टन और 6 टन के हाइड्रोलिक जैक, प्लेट वाइब्रेटर, 150 एम एम बेंड पाइप, 40 किलो एल्युमिनियम केबल, 30 किलो लोहे का स्क्रैप, 20 मीटर एम एस पाइप, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, मोटरसाइकिल और बिक्री के 1,000 रुपए जब्त किए हैं।







