अमलेश्वर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम खूँडमुड़ा और महादेव घाट के समीप के निचले गांव पूरी तरह बाढ़ ग्रस्त हो गए। गांव में कमर तक पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बचाव के लिए नावों की मदद से लगभग 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इसी दौरान एक गर्भवती महिला बाढ़ में फंसी हुई मिली, जिसकी डिलीवरी होने वाली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गागेन्द्र सिंह राजपूत ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला को अपने निजी वाहन से तुरंत AIIMS रायपुर पहुंचाया, जहां उसका सुरक्षित इलाज जारी है।
इसके अलावा आस-पास के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे अन्य ग्रामीणों को भी निकालकर सुरक्षित शेल्टर में रखा गया और भोजन, पानी की व्यवस्था की गई।
इस पूरे राहत एवं बचाव कार्य में उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा पाटन की स्वयंसेवक और कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गागेन्द्र सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने NSS टीम और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।







