अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ ही अमलेश्वर पुलिस इन दिनों जगह जगह सायबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में सायबर अपराध से बचाव, इसके नियम और त्वरित कार्यवाही की जानकारी दे रहे।
अमलेश्वर पुलिस ने सायबर जागरूकता अभियान के तहत सांकरा, पाहंदा, परसदा, खुडमुड़ा, मोतीपुर, झीट, जैसे अनेक गांवों में बाजार, स्कूल, संस्थान, गणेश पंडाल के सामने जनजागरुकता अभियान के मध्यम से विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।
इसी प्रकार अमलेश्वर पुलिस ने वार्डों में भी लगातार लोगों को सायबर जागरूकता के तहत साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका, डिजिटल सतर्कता अपनाना और अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी किसी से साझा न करना है।
साइबर अपराध से बचाव के जैसे मजबूत पासवर्ड बनाएं: अपने सभी खातों के लिए कठिन और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें जिसमें अक्षर, अंक और विशेष चिह्न शामिल है और ओटीपी या पिन किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना वन-टाइम पासवर्ड, पिन या बैंक विवरण फोन या मैसेज पर न बताएं। किसी अज्ञात स्रोत से आए मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करने से बचें। अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें।
किसी भी तुरंत खतरे या आपात स्थिति के लिए पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।
अमलेश्वर पुलिस थाना टीआई मो.तारिक ने बताया कि सायबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों में सायबर से होने वाले अपराध से कैसे बचाव किया जाए इसकी जानकारी अमलेश्वर के वार्डों सहित अनेक स्थानो पर बैनर, पोस्टरों और अन्य माध्यम से जागरूकता लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।







