अमलेश्वर। अमलेश्वर के पहांदा मोड़ से अमलेश्वर थाना मेन रोड में लीकेज पेयजल पाइप लाइन मरम्मत का कार्य किया गया। लेकिन इसकी फीलिंग ठीक नहीं होने के कारण एक सीमेंट की बड़ी गाड़ी पिछले दिनों फंस गई थी। कार्य के दौरान रोड के दोनों तरफ स्टॉपर लगा दिया है। उड़ते धूल से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ और नगर में रखे तथा अधिकांश गांवों से आने वाले गणपति जी का विसर्जन भी इसी मार्ग से होगा।
नगर के गणेश समितियों ने कहा कि उड़ती धूल और गड्ढों के कारण समितियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिमाओं को नुकसान का खतरा: सड़क ठीक से फिलिंग नहीं होने से गड्ढे में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही भारी और विशाल मूर्तियों के असंतुलित होकर गिरने या खंडित होने का बड़ा जोखिम है। रात के समय विसर्जन मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइट और सड़क के गड्ढे न दिखने के कारण दोपहिया और पैदल चल रहे श्रद्धालु चोटिल हो सकते है और प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचने का डर बना है।
क्या कहते है जवाबदार
असिस्टेंट इंजिनियर हेमंत साहू कहा कि लीकेज पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है। फिलिंग का काम कुछ बचा है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और गणेश विसर्जन भी सुचारु रूप से हो सके।







