अमलेश्वर। दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि जांच के दौरान सेंटर में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई। बावजूद इसके, पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और वहां मिली युवतियों को बाउंड ओवर की कार्रवाई के तहत मुचलका पाबंद किया है। पुलिस के मुताबिक, मॉल प्रबंधन ने स्पा सेंटर वाली संपत्ति को सोल्ड प्रॉपर्टी बताते हुए वहां बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर रखी है। इसके बावजूद पुलिस की रेड के दौरान सेंटर के अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर मामले की जांच की।
जांच के बाद पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य भविष्य में किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि में शामिल होने से रोकना है। वहीं सेंटर संचालक को भी पाबंद किया गया है। भिलाई नगर CSP निशांत पाठक ने कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे सभी ठिकानों की लगातार जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर वैधानिक कार्रवाई होगी। फिलहाल सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।
ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम में CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।







