रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. विमल चोपड़ा के दायित्व संभालते ही प्रकोष्ठ में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी में बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज एवं प्रकोष्ठ के पूर्व प्रभारी व वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन: बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, “चिकित्सा प्रकोष्ठ न केवल पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि अपनी नि:स्वार्थ स्वास्थ्य सेवाओं से समाज में संगठन की साख को और मजबूत करेगा।”
प्रकोष्ठ के पूर्व प्रभारी एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा जी ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए।
बैठक में श्री अशोक बजाज ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।
बैठक के प्रमुख निर्णय: संगठनात्मक विस्तार: डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देशन में प्रकोष्ठ को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले और मंडल स्तर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई।
सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार: केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत योजना) का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के अंत में प्रदेश भर से आए चिकित्सकों व पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







