अमलेश्वर। महान दार्शनिक, विख्यात शिक्षा शास्त्री , भारत देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती की याद में मनाए जाने वाला शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सह प्रवक्ता ललित कुमार बिजौरा ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन सहित अपने प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक के सफर में अपने ज्ञान की रोशनी से सदैव प्रकाशित करने वाले गुरुजनों को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया तथा बताया कि शिक्षक बच्चों को सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान नहीं देता बल्कि जीवन जीने की कला सीखाता है ।







