अमलेश्वर। सांकरा। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर और पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा की सीमा में स्थित ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में आगामी 23 अगस्त को सामूहिक 108 यजमानों द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

ग्वाल बाबा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी शंभू सेवक शर्मा और मंदिर सेवक सूरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं राष्ट्रीय संत पूज्य महाराज श्री सत्यनारायण जी के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम शाम 4 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे महाआरती एवं शाम 7:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के अमलेश्वर और सांकरा के श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी पंडित सूरज शर्मा ने मीडिया को दी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm






