जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नम्बर के डीलक्स मोटर सायकल लेकर अपने कमर बेल्ट बैग के अंदर अवैध नशीली टेबलेट डिफेनॉक्सिलेट हाइड्रोक्लोराइड और एट्रोपिन सल्फेट टैबलेट्स आईपी लोमोटिल कुल 5 पत्ता 285 नग टेबलेट की बिक्री कर रहे एक आरोपी मंगल सिंह पिता चंदन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चोरी एवं नशे का आदतन अपराधी है, थाना परपा में भी इसके विरूद्ध मामला दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नम्बर के डीलक्स मोटर सायकल लेकर अपने कमर बेल्ट बैग के अंदर अवैधरूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट साथ टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मंगल सिंह पिता चंदन सिंह उम्र 40 वर्ष जाति सिख निवासी पंजाब का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली टेबलेट बरामद हुआ। बरामद नशीली टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया, तथा अवैध नशीली टेबलेट को बिक्री करना स्वीकार करने पर अवैध नशीली टेबलेट जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया।






