अमलेश्वर। पाटन। दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट मुलाकात कर राजा पाठक का अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से भी राजा पाठक को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने की शुभेच्छा व्यक्त की।





