अमलेश्वर। महान समाजसेविका, छत्तीसगढ़ की गौरव और जन-जन की प्रेरणास्रोत ममतामयी मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिला महासचिव अहेंद्र चेलक ने नमन किया उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि मिनी माता जी का जीवन सेवा, संघर्ष और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला उत्थान की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और समाज में सम्मान एवं समानता का संदेश दिया। मिनी माता जी छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद भी रही है
उन्होने आगे कहा कि मिनी माता जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थीं, बल्कि वे एक संवेदनशील समाज सुधारक थीं, जिन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के प्रयास किया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें समाज सेवा, भाईचारे और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सद्भावना को बढ़ावा देंगे।








