रायपुर। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के समग्र स्वास्थ्य एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शेफाली मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ लता मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. प्रियंका अग्रवाल (एम.डी.एस., ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी) देवपुरी, रायपुर उपस्थित रहीं ।वर्ष 2015 से वे दंत चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवाएँ प्रदान कर रही हैं तथा मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
अपने व्याख्यान में डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दाँतों एवं मसूड़ों की नियमित देखभाल, मुख एवं दंत रोगों की रोकथाम, मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान, तंबाकू एवं गुटखा सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। व्याख्यान के उपरांत महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क दंत स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक dental kit उपलब्ध कराया गया।
प्राचार्य श्रीमती शेफाली मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्रीमती कल्पना देशमुख ,श्रीमती अनुपमा अंबष्ट, डॉ. सीमा अग्रवाल ,श्रीमती सपना शुक्ला, श्रीमती किरणजोत बदेशा,श्रीमती मंजूषा तिवारी,डॉ. स्वीटी चंद्राकर ,श्रीमती सुमन सिंह श्रीमती संगीता कर्मकार ,श्रीमती सुलभा उपाध्याय ,श्रीमती रुखमणी सोनी अग्रवाल ,डॉ श्वेता सिंह, श्रीमती यमुना शाहनी, श्रीमती सीमा शर्मा, सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा डॉ अग्रवाल को भेंट स्वरुप शॉल श्रीफल प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया । महाविद्यालय परिवार से सभी ने इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं अतिथि व्याख्यान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन का लाभ लिया।








