अमलेश्वर। अमलेश्वर से मोतीपुर तक जगह-जगह इन दिनों छुट्टा मवेशी का झुंड टहलते हुए नजर आ रहा है। वहीं कई स्थानों पर मवेशी आराम फरमाते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही गांवों के संपर्क मार्ग पर भी आरामगाह बनाए हुए हैं। जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
भाजपा किसान मोर्चा मंत्री अजीत ठाकुर ने कहा कि मवेशी खुलेआम अमलेश्वर से लेकर मोतीपुर तक मुख्य मार्ग में स्वछंद विचरण करते नज़र आ रहे है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई है।
भाजपा किसान मोर्चा मंत्री अमलेश्वर मंडल अजीत ठाकुर ने मांग कि है कि जिला प्रशासन और नगर पालिका मवेशियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखे, ताकि यातायात सुचारु हो सके और संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।आवारा मवेशियों की समस्या पर चिंता जताते हुए नगर पालिका से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे उन्हें सुरक्षित स्थानों में रखे ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो।
अमलेश्वर पालिका ने कहा
ढालेंद्र सिंह ठाकुर अमलेश्वर नगर पालिका के इंजीनियर ने बताया कि वह नगर में लगातार आवरा मवेशियों का पकड़ने का काम करा रहे है साथ ही साथ उन्होंने मुनादी भी करा रखा है। अगर समय रहते मवेशी मालिक इन्हें नहीं हटाते तो उन भारी भरकम जुर्माना लगाया जायेगा और कोई घटना घटी तो सारी जिम्मेदारी उनकी होगी।







