अम्लेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर विगत दिनों अमलेश्वर मुक्ति धाम में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शवदाह शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद डॉ आलोक कुमार पाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक एक मां बिंदेश्वरी वार्ड में मुक्तिधाम के भूमि पूजन संपन्न विगत दिनों संपन हुआ जिसमें लगभग 50 लाख है जिसमें 8 मीटर बाय 14 मीटर शेड निर्माण, तीन शव का दहन एक साथ होने की व्यवस्था , प्रतीक्षालय 30 मीटर बाय 30 मीटर और गार्डन और शौचालय की व्यवस्था रहेगी।
डॉ आलोक पाल ने आगे बताया कि मुक्तिधाम में बोरवेल के साथ ही पेवर ब्लॉक का पाथवे बनेगा और पूरी बाउंड्री को तार जाली से घेरा जाएगा, जिससे आवारा पशु अंदर ना आ सके।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, अमलेश्वर मंडल के अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सदस्य एवं पार्षद डॉ आलोक कुमार पाल ,सभी पी आई सी सदस्य राजू सोनकर, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्रीमती यामिनी यादव, सोहन निषाद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री कैलाश यादव ,वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी गण एवं युक्त सभी एल्डरमैन रामाधार साहू, सुनील शर्मा, श्रीमती भारती यादव, श्रीमती लक्ष्मी हीरालाल साहू साथ ही इस दौरान नगर पालिका के इंजीनियर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







