रायपुर। रायपुर मैथिल ब्राह्मण व्यवसाय ग्रुप के द्वारा रविवार 26 जुलाई को साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यक्रम के ऊपर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमे प्रमुख प्रवक्ता साइबर एक्सपर्ट अक्षत झा रहे। उन्होंने आज की डिजिटल दुनिया में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट , ओटीपी फ्रॉड , बैंक फ्रॉड जैसे अपराध के बारे में विस्तार से बताया। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए VIVEK ( Verify, Investigate, Validate source, Evidence, Know your limit) का इस्तेमाल करने की बात कही। साइबर क्रिमिनल आपके डिवाइस को नहीं बल्कि आपके दिमाग को हैक करते है। और आपके दिमाग में डर पैदा करके आपको अपने ट्रैप में फंसा देते है। एक आम आदमी कैसे इनसे बच सकते है इसके टिप्स भी इस सेमिनार में एक्सपर्ट ने दिए। सेमिनार के दौरान उपस्थित श्रोतागणों के प्रश्नो के उत्तर भी दिए गए। यह श्रंखला सेमिनार को और भी रोचक बनाती रही।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि कनाडा से आये AI और साइबर एक्सपर्ट श्री आकाश ठाकुर भी रहे। उन्होंने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की शुरुआत शोभिता पाठक और मुकेश झा के द्वारा दीप प्रज्जवलन से की गई। यह कार्यक्रम पूरी तरह से ऑडियो विसुअल रहा। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता सुयश ठाकुर रहे। इसमें मैथिल व्यवसाय समूह के कार्यकर्तागण निशांत झा , चिन्मय झा , श्रुति झा , विकास ठाकुर , अभय नारायण झा , स्तुति झा , भावेश झा , अपराजित ठाकुर रहे। कार्यक्रम के अंत में निशांत झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।






