अमलेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर के नवनियुक्त एल्डरमैन रामाधार साहू अब एल्डरमैन के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे। लगातार भाजपा के प्रति निष्ठा, कार्य, संघर्ष के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके कार्य और मेहनत का देखते हुए इस पद की जिम्मेदारी दी है।
अमलेश्वर से उन्होंने अपना 1990 से राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में कई दिनों तक अपने कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न बैठक और आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान वे साहू समाज के विभिन्न पदों में रहकर काम किए है। अमलेश्वर पंच पद पर रहते हुए ग्राम विकास और स्कूल भवन, सड़क को लेकर लगातार संघर्ष किया है। ग्राम पंचायत अमलेश्वर वार्ड नं.16 सन 2000 में पंच पद का शपथ ग्रहण लिया था।अब नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में एल्डरमैन का 27.07.26 सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे।






