अमलेश्वर। अमलेश्वर से पाटन जाने वाले मेन रोड में कल रात एक कार गाय बछड़े को बचाते हुए रोड साइट में बने नाले में घुस गई। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी।
अमलेश्वर थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना कल रात 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मेन रोड में अंधेरा था और कार काफी तेजी से अमलेश्वर से पाटन रोड जा रही थी इस दौरान तिवारी मैरिज के आगे सरकारी स्कूल के पास अचानक गाय के आ जाने से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और सीधे नाले में चली गई। बताया जा रहा है घटना में एक गाय की मौत हो चुकी है और विद्युत पोल का नुकसान हुआ है। फ़िरहाल अमलेश्वर विद्युत मंडल इसे ठीक करने में लगा है।
अमलेश्वर थाने ने मामले में एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





