अमलेश्वर रायपुर। नकटी गांव में 85 से अधिक गरीब मजदूर के घरों को बारिस के समय में तोड़कर बेघर करने पर स्थानीय गरीब मजदूर परिवारों को न्याय एवं मूलभूत सुविधाएं स्थायी पुनर्वास क्षतिपूर्ति मुआवजा, कर्ज माफ, प्रधानमंत्री आवास की जांच, गौ माता हत्या की जांच, अज्ञात लोगों के नाम से पुलिस द्वारा एफआईआर की समाप्ति है।


एक विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय मजदरू कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्वती साहू ने बताया कि इन पांच सूत्रीय जनहित मांगों के लिए नकटी गांव के घटनास्थल से लेकर रायपुर अम्बेडकर चौक, कलेक्ट्रेड चौक तक पदयात्रा 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से करने एवं दिनांक 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से रायपुर अम्बेडकर चौक, कलेक्ट्रेड चौक पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने का कार्यक्रम तय किया गया है। इस पदयात्रा में सर्वसमाज के शामिल होने की जानकारी पार्वती साहू ने दी। पदयात्रा मार्ग नकटी गांव-फुंडहर चौक-देवपुरी – पचपेड़ी नाका – अम्बेडकर रायपुर तक।




