अमलेश्वर। विगत दिनो लक्ष्मी ऑटो सेंटर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की आगामी सेवा रथ यात्रा आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी भाइयों ने अपने-अपने सुझाव, राय एवं अनुभव साझा किए।
एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिलीप तिवारी ने बताया कि
बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिया गये जिसमें छठ पूजा आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले मनोज सिंह ने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। सभी सदस्यों ने उनके सुझावों पर सहमति व्यक्त की इस वर्ष रथ यात्रा को दिव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया। विगत वर्षों में हुई त्रुटियों को सुधारकर सभी को साथ लेकर चलने एवं सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया गया।
सेवा का आह्वान: सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपनी श्रद्धा एवं सेवा भाव से समय, सहयोग, अन्नदान या तन-मन-धन से जो भी अर्पण कर सकें, उनका स्वागत है।आगामी रूपरेखा: अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। आज बारिश के कारण उपस्थिति कम रही, जिसे अगले फोरम में पूर्ण किया जाएगा। विधिवत प्रारूप बनाकर विभिन्न विभागों के प्रमुखों को कार्य आवंटित किए जाएंगे। इस हेतु एक समन्वय ग्रुप भी बनाया जाएगा।
विशेष सम्मान समारोह इसी अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नवनियुक्त एल्डरमैन सुनील शर्मा का गरिमामय वातावरण में स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ग्रीन अर्थ सिटी के सीनियर सिटीजन एवं आंध्र ब्राह्मण समाज के प्रमुख श्री कैलाश प्रसाद जी, ग्रीन आर्मी के प्रमुख सलाहकार श्री एमके भंडारी जी, आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमुख श्री रमेश तिवारी जी, श्री वैभव शास्त्री जी, श्री एन के दुबे जी, साहू समाज के प्रमुख श्री सुखदेव साहू जी, छठ पूजा आयोजन समिति की कोर कमेटी सदस्य श्री मनोज सिंह जी, इस्कॉन प्रचार प्रसार समिति के श्री मालगे जी, श्री भानु दुबे जी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री दिलीप तिवारी जी एवं डॉ. प्रियांशु शर्मा जी उपस्थित रहे।




