अमलेश्वर। अहेन्द्र चेलक युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किया है। उसके इस पद पर नामांकन दाखिल करते ही समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रह है।
अहेन्द्र चेलक ने बताया कि सशक्त संगठन, सशक्त युवा , सशक्त कांग्रेस, युवा शक्ति ही कांग्रेस का आधार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन गरीब किसानों आम जनता की समस्याओं को निराकरण करती है आगे कहा की जिला युवा कांग्रेस महासचिव का नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है इसके अलावा समाज के लोग भी उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। जिले में युवा नेतृत्व का होना बहुत जरूरी है ताकि विकास कार्य लागतार जारी रहे, जनता, समाज और युवाओं का उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है।




