अमलेश्वर। बीती रात हुई जोरदार बारिश से अमलेश्वर के कई स्थान जलमग्न हो गए। बारिश की पानी ने कई घरों, कालोनियों सहित नगर, गली ओर मोहल्लो में बारिश ने इस कदर कहर ढाया कि लोगों को रात जागरण करके अपने घरों, आंगन से पानी निकासी का रास्ता बनना पड़ा।
आज पीआरटी कालोनी में सुबह से जेसीबी लगाकर पानी का रास्ता बनाया गया तब कही जाकर घरों से बारिश का पानी निकला। इसी प्रकार शिवपार्क वाटिका में भी पानी निकालने के लिए रास्ता बनाया गया। कॉलोनीवासी स्वयं भी जल निकासी के कार्य में लगे हुए है।
इधर अयोध्या नगर में रहने वाली मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि वह लगातार कई वर्षों से जल निकासी के लिए अमलेश्वर पालिका और सुशासन तिहार में भी आवेदन लगा चुकी है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ नतीजा बारिश में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने हमे विडियो के माध्यम से अपनी तकलीफ शेयर की। पी आर टी फेस 3 के निवासियों ने बारिश का फोटो सेंड करके अपनी पीड़ा बताई।
इसी प्रकार अयोध्या नगर, बजरंग नगर, दुर्गा नगर ओर निचली बस्तियों में बारिश का पानी भर गया, जोरदार हुई बारिश ने कई स्थानों का बंद कर दिया और नाले उफान पर थे।
पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा सफाई कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें काम पर लगाया गया है। बहुत जल्दी ही बारिश का पानी निकल जायेगा।
डॉ आलोक पाल वार्ड पार्षद, लोक निर्माण प्रभारी ने सुबह से बारिश की पानी निकासी के लिय जेसीबी द्वारा अनेक जलमग्न इलाकों में रास्ता बनवाया ।उन्होंने बताया कि जहां जायदा जरूरी है वहां रास्ता बनाया जा रहा है और सुबह से ही वे इस कार्य पर लगे है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm



