अमलेश्वर। दुर्ग। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही थाने और शाखा में पदस्थ 8 निरीक्षकों (Inspectors) और 2 उप निरीक्षकों (Sub Inspectors) का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं गतिशीलता लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





