अमलेश्वर। घुघवा (ज) ग्राम पंचायत घुघवा (ज) के क्रिकेट मैदान में आयोजित में घुघवा प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन अवसर पर घुघवा पर रोमांचक मुकाबले में वार्ड 06 ने वार्ड 05 को 6 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 05 ने निर्धारित 10 ओवरों में 49 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 06 ने दिनेश, मनीष वासु की पारी की बदौलत सातवें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। दिनेश को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए यामू को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। हार-जीत से बढ़कर खेल भावना महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर आयोजन समिति सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष ने सभी सहयोगी साथियों, दर्शकों का आभार व्यक्त किया।





