अमलेश्वर। झीट। विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झीट में सिकल सेल जागरूकता एवं निःशुल्क स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा वर्मा (खंड चिकित्सा अधिकारी, झीट), डॉ. नेहा गुरबानी (वैज्ञानिक-सी), डॉ. उपेंद्र भेले (वैज्ञानिक-सी) तथा एमआरएचआरयू झीट के स्टाफ सदस्यों ने उपस्थित रहे।
समुदाय को सिकल सेल रोग के कारणों, लक्षणों, रोकथाम एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, लोगों की निःशुल्क सिकल सेल जांच (स्क्रीनिंग) भी की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करना तथा समुदाय को इस आनुवंशिक रोग के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में जागरूक करना था।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





