रायपुर। धमतरी। सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन छ ग संत साध्वी संगठन कबीर धाम धमतरी द्वारा कबीर जयंती के शुभ अवसर पर भूमि पूजन के साथ ही सद्गुरु कबीर की भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें धमतरी के भूतपूर्व एवं वर्तमान के विधायक एवं महापौर तथा समस्त महंत साध्वी गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
सुरेश ठाकुर सद्गुरु कबीर की भजनों से शमा बांधा इस दौरान कार्यक्रम का 41 वर्ष मे 6890 भजन सूफ़ी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य थे। कार्यक्रम में नागरिकों ग्रामवासियों की निरंतर भीड़ रही।





