अम्लेश्वर। अम्लेश्वर थाना अंतर्गत एक विवाद का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार अमलेश्वरडीह
अनीता साहू के साथ कथित रूप से अभद्र गाली-गलौज की गई। मामले की अम्लेश्वर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज शिकायत के अनुसार दीपक वर्मा, जय साहू एवं मोनू साहू के नाम आरोपी के रूप में सामने आए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत कथित तौर पर उमेश साहू और दूसरे पक्ष के बीच फोन पर हुई बातचीत से हुई। इसके बाद मोनू साहू अपने कुछ साथियों के साथ उमेश साहू के निवास पहुंचे, जहां विवाद बढ़ गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और साथ ही अनीता साहू के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।
मामले में कार्रवाई करते हुए अम्लेश्वर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई , पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।





