अमलेश्वर । नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के स्वच्छ पर्यावरण व चहुंओर हरियाली बिखेरने के मंशा अनुरूप निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 06 रानी दुर्गावती वार्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री दयानंद सोनकर द्वारा आम जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने की अपील की गई। श्री सोनकर ने रोपे गए पौधों को वृक्ष बनने तक सहेजने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पी.आई.सी. सदस्य श्री अलोक पाल, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्री राजू सोनकर, श्री सोहन निषाद, श्री खुबीराम सोनकर एवं पार्षदगण श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती लेखनी साहू, श्रीमती मालती साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता, उप अभियंता श्री ढालेंद्र कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री अतीक अजीम एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





