अमलेश्वर। पाटन। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू ने 900 से अधिक मतों से धमाकेदार जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बीच रही। मतगणना के दौरान कांग्रेस की उर्वशी शुरू से अंत तक बढ़त बनाने में सफल रहीं और उन्होंने धमाकेदार जीत दर्ज की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रचार के दौरान पाटन क्षेत्र में भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के बीच रखा। उनका दावा था कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिला है, जिसके कारण लोगों का कांग्रेस पर विश्वास बना हुआ है।
उर्वशी साहू ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





