295 प्राप्त आवेदन में 117
का किया गया निराकरण
अमलेश्वर । अमलेश्वर पालिका ने मुख्यमंत्री साय सरकार की जनकल्याणकारी नीति और विकास परख सोंच को साकार करने सुशासन तिहार में आए अनेक आवेदन के प्रकरण को मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव के दिशा निर्देश व दुर्ग सांसद विजय बघेल के मार्ग दर्शन में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में दिनांक 04, 09 एवं 26 मई 2026 को विभिन्न वार्डो में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सभी विभागों के कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 261 आवेदन विभिन्न मांग एवं 34 शिकायत प्राप्त हुई है। कुल 117 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया। शेष प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें सम्बंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। शिविर में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लायसेंस, श्रम कार्ड, आभा कार्ड, राशन कार्ड का तत्काल निराकरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण कीट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनों का स्वास्थ्य परिक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में जिला प्रशासन एडीएम योगिता देवांगन एवं एसडीएम लवकेश ध्रुव द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, पीआईसी सदस्य एवं सम्बंधित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। शिविर के नोडल अधिकारी प्रीति गुप्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी, ढालेंद्र कुमार ठाकुर उप अभियंता, नगर पालिका कर्मचारी एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित रही।





