कांग्रेस पार्टी गांव,गरीब और
किसानों की पार्टी : मोनू साहू
अमलेश्वर। पाहांदा। जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी साहू ने अपना प्रचार प्रसार काफी तेज कर दिया है लोग उन्हें हाथों-हाथ ले रहे हैं बड़ों बुजर्गो का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। पाहांदा और सांकरा में प्रत्येक घर में जनसंपर्क जारी है।

पाटन उपचुनाव कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मोनू साहू सुबह से लेकर शाम तक लगातार कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी साहू के लिए अपने कार्यकर्ताओं सहित जनसंपर्क कर रहे है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव,गरीब और किसानों की पार्टी है उनकी योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना सदैव लक्ष्य रहा है।
आज प्रचार के दौरान चुनाव प्रभारी मोनू साहू, अश्वनी साहू, डुलेश्वर साहू, कल्याण साहू, दिनेश साहू, रूपचंद साहू, जयश्री वर्मा, जावित्री साहू, पुष्पा वर्मा, किरण चंद्राकर, संतराम कुर्रे, महेंद्र चेलक, डीकू सोनकर, दीपक वर्मा, रामशरण बंधे,भारत वर्मा, मोहन सिंगौर, अशोक सिंगौर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





