45 डिग्री की भीषण गर्मी, तपती धूप और
नौतपा की कठिन परीक्षा के बीच संघर्ष जारी
पाहांदा। अमलेश्वर। जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू लगातार गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर आम मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
सुबह से देर रात तक चल रहा जनसंपर्क अभियान यह साबित कर रहा है कि जिसका इरादा मजबूत हो, उसके हौसलों को कोई तपिश पिघला नहीं सकती।
गांव, गरीब, किसान और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष से तपकर निकले एक शिक्षित, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन लगातार बढ़ रहा है। मतदाता अब भावनाओं नहीं, बल्कि विकास, शिक्षा और संघर्षशील नेतृत्व को चुनने के लिए तैयार हैं।
ग्राम साकरा से लेकर अपने गृह ग्राम तक लगातार जनसंपर्क में जुटे सुरेंद्र साहू के साथ भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। आने वाले दिनों में यह जनसमर्थन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।





