अमलेश्वर। पाटन। पटेल समाज पाटन राज के मुख्यालय स्थित पटेल धर्मशाला पाटन में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत माँ शाकम्भरी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज को प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया तथा राज में संचालित गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक हित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल, दुर्ग जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल, दुर्ग राज अध्यक्ष गया प्रसाद पटेल एवं उनकी टीम, कुम्हारी राज से कुणाल पटेल एवं उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में गौकरण, हुलेश्वर, शंकर, तीरथ, योगेश, रामबदन, नरसिंह, गैंदलाल, धनेश्वर, अनिल, विनय, डोरीलाल, श्रवण, कृष्णकुमार, राजेन्द्र, श्रीमती हेमलता, योगिता, अन्नपूर्णा, रीना, जानकी, सीता, गायत्री, रेणुका, संध्या, पूर्णिमा, काजल, गौतम, इतवारी, अलखराम, द्वारिका, नन्दकुमार, सीताराम, रूपेश, माधव, नागेश्वर, सुनील, चुनुराम, रामगुलाल, भूपेंद्र, प्रकाश, नारायण, जगदीश, नीरज, यशवंत, मन्नूलाल, खूबलाल, धावेंद्र, अनुज, नरेश, बीरेंद्र, विजय, हरीश, परमानन्द सहित अन्य समाजजन शामिल हुए।





