राजधानी में सुबह से बारिश हो रही थी, जो फ़िलहाल थम गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका सक्रिय होने के चलते बारिश हो रही है. आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक से साथ वज्रपात भी होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.









