अमलेश्वर। ग्राम पंचायत महुदा में स्थित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे ग्राम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धा-भक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर ग्राम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विशेष रूप से जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहु को उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामवासियों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।









