अम्लेश्वर। दुर्ग। पुलिस जन मित्र योजना” का शुभारंभ अम्लेश्वर थानांतर्गत अम्लेश्वर के अटल परिसर में बुधवार शाम को किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस जन मित्र योजना” के तहत किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ,पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा, अम्लेश्वर थाना टीआई बसंत बघेल और स्टाफ सहित अम्लेश्वर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दुर्ग द्वारा पुलिस जन मित्र योजना” के तहत जनमानस में जागरूकता लाने तथा जन सहभागिता से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस एवं नागरिकों के मध्य संवाद, विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने की पहल की गई है। पुलिस जन मित्र योजना के तहत सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू करना। साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं सूने मकानों की सुरक्षा विषयों पर नागरिकों को व्यापक रूप से जागरूक करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत▪️ जन-जागरूकता सामग्री एवं प्रचार माध्यमों के जरिए हेल्पलाइन नंबर 1930 साईबर अपराध,1091 महिला सुरक्षा,1933 नशे के खिलाफ, 1033 यातायात संबंधी,सहित सुरक्षा उपायों, सावधानियों एवं यातायात नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है
▪️ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता सुनिश्चित कर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे “पुलिस जन मित्र योजना” से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा साइबर अपराध, नशा, यातायात नियमों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
About The Author









